Home छत्तीसगढ़ महाशिवरात्रि विशेष: कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कल रुद्राभिषेक का कार्यक्रम

महाशिवरात्रि विशेष: कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कल रुद्राभिषेक का कार्यक्रम

79
0

मुंगेली। कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली में कल महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है । शिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय है रुद्राभिषेक…रुद्राभिषेक करते हुए महामृत्युंजय, रुद्राष्टक तथा नम: शिवाय के मंत्रों की गूंज से वातावरण शुद्ध किया जाएगा । इसके द्वारा शिव को जल्द ही प्रसन्न कर मनचाहा वरदान पा सकते है। स्कूल प्राचार्य ब्रह्दत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी भक्तजनों का ईश्वर के प्रति प्रेम व सद्भावना का संचार होता है। रुद्राभिषेक से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार शक्कर से मिले जल से अभिषेक करने से संतान प्राप्ति, गाय के दूध से आरोग्य तथा भस्म से मोक्ष की प्राप्ति होती है।सुबह 7 बजे रुद्राभिषेक अवसर पर प्राचार्य सभी शिव भक्तों को सादर आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here