महिला कांग्रेस का प्रदर्शन : सीएम आवास घेरने निकली महिलाएं, कई कार्यकर्ता पीड़िता बनकर पहुंचीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रही और दोनो के बीच जमकर धक्कामुक्की हो रही है। 

बघेल बोले- अपराधियों को बचा रही है सरकार 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ रही है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं और राज्य सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। भिलाई में छात्रा के साथ अनाचार की घटना हो गई। फिर भी मामले में FIR करने में तीन माह लग गए। कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद FIR दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *