छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल अमरजीत चावला को बनाया गया संगठन महामंत्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की खबर है। जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन के पद पर अमरजीत चावला की नियुक्ति की गई है। पहले चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री संगठन की जवाबदारी संभाल रहे थे।जानकारी मिल रही है कि हाल ही में कांग्रेस संगठन में हुए डिजिटल सदस्यता अभियान में अमरजीत चावला की बेहतर हिस्सेदारी को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

अब तक अमरजीत चावला के पास छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस और एन एस यू आई का प्रभार था। इस समय अमरजीत चावला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे में कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुकुल वासनिक से भी उनकी मुलाकात की खबर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *