बिलासपुर:समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए ख्वाब वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामचरण यादव जी के द्वारा बिलासपुर निधी सम्मान 2022 से युवा संगठन कुली की टीम को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के करने के लिए सम्मानित किया गया।
युवा संगठन कुली के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समाज हित के कार्यों, शासन की योजना को बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए महापौर रामशरण यादव जी से द्वारा बिलासपुर निधी सम्मान 2022 से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जिसमें संगठन के प्रतिनिधि अर्जुन वस्त्रकार,करन साहू, अजय यादव, प्रमोद ठाकुर और बिलासपुर के विभिन्न समाजिक संस्थाओं की उपस्थिति रही।