न्यूज एंकर महिमा शर्मा के निधन से मीडिया जगत स्तब्ध,पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर: निजी वेब पोर्टल की एंकर महिमा शर्मा का निधन हो गया है। बुधवार को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस दुःखद सूचना से मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर बिलासपुर व मुंगेली मिडिया जगत में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।


दरअसल महिमा बुधवार को रायपुर से भिलाई जा रही थीं। वे अपने भाई का जन्मदिन मानाने के लिए ही भिलाई जा रही थीं। तभी वे भिलाई के छावनी हाइवे केंटीन के पास एक टैंकर की चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। महिमा शर्मा का निधन मीडिया जगत के लिए बेहद दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *