श्रीरामनवमी महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा के लिए वेंकटेश मंदिर में सम्पन्न हुई बैठक….

बिलासपुर:भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के लिए प्रण प्रयाण से प्रयास होना चाहिए। सनातन धर्म ध्वजा को उठाकर चलने वाले सभी सनातनी बंधुओं को संकल्पबद्ध होकर प्रयास करना चाहिए।

इसी कड़ी में वेंकटेश मंदिर सदर बाजार में बैठक रखी गई जिसमें यह निर्णय हुआ कि श्रीराम नवमीं शोभायात्रा में भव्यता के लिए भजन कीर्तन करते संकीर्तन मंडल, भगवान की पालकी, भगवान के विग्रह, चलित झांकियों से सज्जित, तय मार्ग, सभी के सनातनी को दिए जाने वाले कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई है।

रामनवमीं शोभायात्रा के लिए आयोजित बैठक में यह बात मंदिर के मठाधीश डाॅ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य जी ने कही।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के मठाधीश डाॅ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य , महावीर शर्मा, नरेश अग्रवाल, रामहरि वस्त्रकार, सुरेशचंद्र तिवारी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *