मुंगेली: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए पालिकाध्यक्ष, सभापति व पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के मानदेय को दुगना करने की घोषणा की गई है।
घोषणा सुनते ही मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है जिनके इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा के बाद मुंगेली नगर पालिका में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं प्रभारी मंत्री रुद्र कुमार गुरु का आभार व्यक्त किया साथ ही नगर पालिका में आतिशबाजी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय पर उनका आभार मानते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
इस घोषणा पर समस्त एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों,एल्डरमैन ने नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को फोन कर दी बधाई एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
नपाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में विकास के लिए 5 करोड़ एवं अध्यक्ष निधि को प्रति वर्ष 25 लाख से बढ़ाकर 37 लाख 50 हजार किया हैं साथ ही अध्यक्ष एवं पार्षदों का मानदेय दुगुना किया गया हैं जिससे मैं नगर पालिका परिषद मुंगेली की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ”..। मुंगेली मनियारी सभा में आज संपन्न हुए इस वर्चुवल कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ आज उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष,सभापति, पार्षदों,एल्डरमैन के मानदेय को दुगना की है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व और नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पार्षदों के मानदेय बढ़ाने की मांग रखी थी।
मुख्यमंत्री द्वारा जल्द मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष,सभापति, पार्षदों की मानदेय बढ़ाकर बेहतर सौगात दी गई। जिससे सारे पार्षदों में खुशी की लहर है।