मंत्री अमरजीत ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सूरजपुर: प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने दौरे पर सरगुजा जीले के दरिमा के ग्राम मोतीपुर पहुचे जहा मंत्री भगत ग्राम के लोगो से रूबरू हुए,साथ ही ग्राम में जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं से भी अवगत हुए, ग्राम वासियों की ओर से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से खाद्य मंत्री को अवगत कराया गया वही खाद्य मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उनके निराकरण के आदेश दिए हैं ।

जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके वही जन चौपाल में खाद्य मंत्री को एक ग्रामीण के द्वारा पटवारी के विरुद्ध शिकायत मिली, ग्रामीणों का आरोप है की ग्राम में मौजूद पटवारी के द्वारा विभिन्न कामों के एवज में पैसे की मांग की जाती है यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम में पहुंचे प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सिंह की है ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उच्च अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही कहां है कि ग्रामीणों के द्वारा दी गई शिकायत पर सभी पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *