मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

मुंगेली/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 10 मई को मुंगेली आगमन हेतु आमंत्रित करने के लिए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।


इस दौरान साहू समाज, ठाकुर समाज एवं सतनामी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 10 मई के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रण एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए मुंगेली आने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ठाकुर समाज के अध्यक्ष वल्लभ सिंह, लोकनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, धनराज सिंह, मानस बैस, राणा प्रताप सिंह, शिवकुमार बंजारा, लेखू साहू, लालाराम साहू, राकेश साहू सहित समाज के अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 10 मई को सुशासन तिहार का समापन भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री मुंगेली जिले से ही सुशासन तिहार का समापन करेंगे। संगठन एवं प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट चुका है।
भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

यह जानकारी जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दी तथा समाचार जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *