चार्ज लेते ही एक्शन मोड में मुंगेली कलेक्टर, पटवारी सस्पेंड, हिदायत देते हुए कही ये बड़ी बात

मुंगेली: जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन मोड पर आ गए है। उन्होंने शासकीय कार्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने पटवारी हल्का नम्बर 38 के पटवारी भुवाबल सिंह नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने बताया कि आवेदक फूलदास पिता भुकलू ग्राम पदमपुर के द्वारा पटवारी भुवाबल सिंह नेताम के विरूद्ध ग्राम पदमपुर में स्थित भूमि खसरा नम्बर 718/1 रकबा 0.5260 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व दस्तावेज में कूटरचना करने की शिकायत प्राप्त हुआ था।

इस संबंध में जांच कराए जाने पर राजस्व दस्तावेज में कूटरचना किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि पटवारी भुवाबल सिंह नेताम की इस कृत्य को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *