• मुख्यालय से बाहर रह जिला प्रशासन की आवश्यक बैठकों में फ़ोटो खिंचाने आना इनकी आदतों में है शुमार
• दो साल की बलौदाबाजार के लिए संविदा नियुक्ति, सालों से जमें है मुंगेली जिले पर
• लगातार शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन की हिम्मत नहीं कार्यवाही करने की
मुंगेली। सरकार चाहे डॉ. रमन सिंह की रही या कांग्रेस के भूपेश की हो गई मगर मुंगेली जिले के एक अकूत फंड के साथ संचालित होने वाले शासकीय दफ्तर में पदस्थ रहते हुए एक हठधर्मी अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप से तखतपुर की राजनैतिक रूपरेखा तैयार करते नजर आते हैं उसके बावजूद बलौदाबाजार के लिए दो साल संविदा में पदस्थ इस अधिकारी के खिलाफ शिकायत की लंबी फेहरिस्त होने के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक मुद्रा में ही नजर आ रहा है। ऐसे में उस विभाग में हुए 5-7 वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर भर्ती में करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं मगर आज तक कोई जांच,कार्यवाही नही हुई है। ऐसे में सत्ता पक्ष एवं मजबूत विपक्ष का मौन रहना भी इस संविदा के अधिकारी के लिए हर समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनेकों भर्ती, खरीदी धांधली में लिप्त होने के बावजूद इस अधिकारी को सरकार चाहे जो हो अपना उल्लू सीधा करने का नायाब तरीका मालूम होता है जिसके कारण अभी तक कोई कार्यवाही नहीं देखी जा रही है।