मुंगेली जिले के साल्हेघोरी धान खरीदी केंद्र में किसानों ने जड़ा ताला, दिनभर हुआ हंगामा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी केंद्र में किसानों ने मंगलवार को ताला जड़ दिया। उनका कहना है कि 14 दिन बीत गए हैं, हम एक दाना धान भी नहीं बेच सके। हमारा नाम भी कंप्यूटर रिकॉर्ड से गायब है। हम क्या करें। इसलिए अब हमने केंद्र में ही ताला लगा दिया है।

किसानों के विरोध के चलते मंगलवार को लोरमी के साल्हेघोरी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी नहीं हो सकी। दिनभर हंगामा चलता रहा। बता दें कि, किसानों की मांग पर इस बार गोंड़खाम्ही धान खरीदी केंद्र से अलग कर साल्हेघोरी गांव में धान खरीदी केंद्र खोला गया है। ताकि आस-पास के 7 गांव के किसान अपना धान बेच सकें। पिछले साल तक किसानों को धान बेचने लंबी दूरी तय कर गोंड़खाम्ही गांव धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था।

दोपहर बाद जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तब किसानों का गुस्सा किसी तरह शांत हुआ और वे वापस घर लौट गए हैं। अधिकारियों ने व्यवस्था सही करने का आश्वासन किसानों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *