मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हेमेंद्र की दावेदारी सबसे ऊपर व प्रभावी,अतिशीघ्र ताजपोशी की जताई जा रही संभावना

सत्ता है जब भी और सत्ता नही थी तब भी सैकड़ों कांग्रेस के कार्यक्रम की जिम्मेदारी अकेले हेमेंद्र के करने की रही पार्टी प्रेम निष्ठा रखने का जज्बा

दिल्ली/रायपुर/मुंगेली। लगभग दो वर्षों तक मुंगेली नगर पालिका में भाजपा की नगर सरकार में अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के नाली घोटाले में लिप्तता के बाद राज्य शासन ने बर्खास्त कर दिया। अब ऐसे में लगभग दोनो ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस, भाजपा के दावेदार सक्रिय है। जिसमे अब सरकार प्रभाव व नगर विकास दोनो ही दृष्टिकोण से कांग्रेस का अध्यक्ष होना जरूरी समझा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से प्रबल दावेदार हेमेंद्र गोस्वामी का नाम मुंगेली, राजधानी रायपुर व दिल्ली तक मे सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी का जिसको भी हरी झंडी मिली उसका नया अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

बता दें हेमेंद्र गोस्वामी जो कि कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में नही थी तब भी संगठन के हर कामो को जिम्मेदारी से निभाने का काम करते आ रहे हैं।भले ही नगर सरकार के समय हेमेंद्र कुछ मतो से पीछे रहे तब भी हेमेंद्र को ही नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा था।

जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है जिसके बाद नए अध्यक्ष की ताजपोशी के फरमान कभी भी आ सकते हैं। साम,दाम,दंड,भेद को देखते हुए साथ ही पार्टी के लिए लंबे समय से त्याग,समर्पण भाव से सक्रीय हेमेंद्र के नाम को हरी झंडी मिलने के बाद नए अध्यक्ष के रूप में हेमेंद्र की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *