Breaking-मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल बर्खास्त, शासन ने जारी किया आदेश

मुंगेली। बहुचर्चित मुंगेली नगर पालिका के नाली घोटाले मामले में राज्य सरकार ने मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के उक्त अनियमितता सम्बन्ध में स्पष्टीकरण पाने के बाद मामले में सूक्ष्मता से परीक्षण अध्ययन बाद अन्तिम निर्णय लेते हुए बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की दलील पर उनके उत्तरदायी ना होने के मामले को परीक्षण पश्चात खारिज करते हुए पूरे अनियमितता के मामले में दोषी पाते हुए बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया है।
बता दें राज्य की कांग्रेस सरकार में मुंगेली नगर सरकार पर भी भाजपा काबिज हुई थी उसके बाद बिना किसी निर्माण के ठेकेदार अधिकारी व विभागीय कर्मचारियों के साथ नाली निर्माण के नाम पर 13 लाख रुपये के घोटाले उजागर हुई मामले में अभी नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर लंबे फरारी के बाद जेल में है बाकी सभी दोषी ठेकेदार, अधिकारी, कर्मचारी फरार है माना जाता रहा कि इस पूरे मामले में एक को राहत मिलने के बाद सभी की जमानत सुनवाई में राहत मिलेगी मगर अभी इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को राज्य सरकार द्वारा पद से बर्खास्त किए जाने के आदेश के बाद अब मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के लिए दोनों ही दलों के दावेदार सक्रिय हो जाएंगे शीघ्र ही नए नगर पालिका अध्यक्ष पदासीन होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *