“आखिरकार विधायक पुन्नूलाल मोहले व समूचे भाजपा के विरोध का भाजपा के ही नगर पालिका उपाध्यक्ष पर है कितना असर”
मुंगेली। दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने मुंगेली नगर पालिका परिषद में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सत्तारूढ़ दल के पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी को नियुक्त किया है। जिसका पूरा भाजपा व स्वयं विधायक पुन्नूलाल मोहले विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी लाइन से नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह(भाजपा) के अलग दिखाई दिए। दरअसल कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने पदभार के बाद नगर पालिका के कामकाज संबंधी बैठक बुलाई जिसमे स्वयं नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने बैठक में उपस्थित हो कर मानो नए कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को अध्यक्ष मानते हुए सहमति दे दी हो। ऐसे में विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा के विरोध को किस रूप में देखा जाय नगर में यह भी बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।