Home छत्तीसगढ़ मूँगेली नगर पालिका अध्यक्ष का अभी अविश्वास हुआ नहीं उसके पहले कुर्सी...

मूँगेली नगर पालिका अध्यक्ष का अभी अविश्वास हुआ नहीं उसके पहले कुर्सी बचाने में जुटे सत्ता शासित कुछ भाजपा के ही तथाकथित लोग…

552
0

छीनीं हुई कुर्सी पर भाजपा की नजर,नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी पर लगे जाति के मामले में ज़िला प्रशासन दिख रही सतर्क

मुंगेली। हाल में बदली राज्य सरकार के बाद रायपुर,बिलासपुर महापौर सहित मूँगेली नगर पालिका अध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास होना तय माना जा रहा है लेकिन मूँगेली नगर पालिका में अविश्वास से पहले ही डेमेज कंट्रोल के हिसाब से कुछ तथाकथित सत्ताशासित लोग नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी यथावत रखने के लिए व्यर्थ दिलासा देने की चर्चा है।अब देखना यह है कि जिस विपक्षी भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के कुछ लोग मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के जाति मामले के समय जमकर विधायक पुन्नुलाल मोहले व अन्य भाजपा नेताओ के ख़िलाफ़ जुलूस निकाल माहौल बनाया गया था क्या अब उस समय कांग्रेस जिस सत्ता के दंभ में भाजपा विधायक सहित अन्य लोगों का सड़क पर मज़ाक़ बनाया गया था क्या उसके बावजूद यदि जाति व अविश्वास के मामले में सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा ही बचाव किया गया तो ऐसे में असल दुख झेले भाजपा द्वारा त्वरित कार्यवाही करने में सफल होती है। माना यह भी जा रहा है कि सरकार बदलने के बाद अब ज़िला प्रशासन में अटकी फाइलो में ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसके बाद राज्य सरकार के गठन होते ही मूँगेली नगर पालिका में भी नगर सरकार बदले जाने सहित बड़ी कार्यवाही के अटकलें लगाए जा रहे है।

बता दें पूर्ववर्ती कांग्रेस की सूबे में काबिज होने के बाद मूँगेली नगर पालिका में भाजपा की नगर पालिका के नगर सरकार के जनादेश को दरकिनार करते हुए कांग्रेस की नगर सरकार काबिज होने में सफल रही थी मगर अब ठीक सूबे में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद मूँगेली नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की पैनी नजर जमीं हुई है, इसका प्लान अंदर ही अंदर चल रहा है मगर आगे क्या होगा इसकी किसी को खबर नहीं है।

सनद रहे प्रदेश में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी। तब कांग्रेस ने इतिहास बदला था और जहां भाजपा काबिज थी, उस मुंगेली नगर पालिका की चाबी अपने कब्जे में ले ली थी। हालांकि इसके लिए कांग्रेस को खूब मशक्कत करनी भी पड़ी थी किंतु अब स्थिति परिस्थिति बदल गई है और प्रदेश में भाजपा की सत्ता भी लौट आई है। उसके बाद से माहौल में कुछ बदलाव की बयार चलने के संकेत भी मिल रहे है। अभी एक रोज पहले ही राजधानी रायपुर से भी मेयर एजाज़ ढेबर की कुर्सी जाने के संकेत साफ़ दिखने लगे हैं वहां अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की जा रही है उसी लिहाज से मुंगेली नगर पालिका में भी चर्चा का बाजार गर्म है बल्कि सोशल मीडिया में भी ऐसी बातें चल रही है कि मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर भी भाजपा की नजर है। हालांकि इस बात में कोई संदेह भी नहीं माना जाता कि जिसकी सत्ता उसकी नगर पालिका का प्रयास होगा। इस लिहाज से इस बात की चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है। चर्चा तो यह भी हो रही है कि भाजपा के कुछ नेता भीतर ही भीतर इस प्रयास में लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here