Breaking-नीट में राजधानी के मोहनीश को राष्ट्रीय स्तर पर 548वां स्थान, हर रोज 14 घंटे की पढ़ाई से मिली सफलता

रायपुर। Neet Exam Result नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के मोवा निवासी मोहनीश वर्मा ने कुल 720 अंकों की प्रवेश परीक्षा में 687 अंकल प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 548वां स्थान अर्जित किया है।

newsplus21 से मुलाकात में मोहनीश ने बताया कि उसका शुरू से ही मेडिकल क्षेत्र में रूझान था। उनके पिता डा. दिलीप वर्मा लैप्रोस्कोपी सर्जन और माता डा. सुषमा वर्मा स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। दोनों उन्हें बचपन से ही चिकित्सक बनकर समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहे। इसके लिए 10वीं से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। हर रोज 12 से 14 घंटे की पढ़ाई दिनचर्या रही।

इसके साथ ही आनलाइन पढाई भी की। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए मोबाइल का उपयोग सिर्फ जरूरी बात के लिए ही किया। मोहनीश ने पहले ही प्रयास में 687 अंक प्राप्त किए हैं। उनका मानना है कि लक्ष्य तय करके ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। मोहनीश ने बताया, वे दिल्ली में एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *