नेहा ने बढ़ाया राठौर समाज का मान

भिलाई बाजार – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर अफरीद निवासी श्याम सुंदर राठौर, धनेश्वरी राठौर की पुत्री कु. नेहा राठौर का शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया (रायगढ़) में असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के पद पर चयन होने पर गांव सहित पूरे क्षत्रिय राठौर समाज मे हर्ष व्याप्त है, नेहा राठौर शुरू से ही मेघावी छात्रा रही । नेहा अतिथि प्राध्यापक एवं व्याख्याता गणित के रूप में भी सेवा दे चुकी है । नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *