नए आर्मी चीफ का ऐलान लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ

दिल्ली:भारतीय सेना के नए आर्मी चीफ की नियुक्ति का ऐलान हो गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नए सेना अध्यक्ष होंगे। वह एमएम नरवणे की जगह लेंगे। नरवणे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। वर्तमान में लेफ्टिनेंट पांडे उप सेना प्रमुख हैं।

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन मिला था। अपने विशिष्ट करियर में, उन्होंने सभी प्रकार के इलाकों में पारंपरिक और साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली, पश्चिमी सेक्टर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी के साथ एक पैदल सेना ब्रिगेड और पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक पहाड़ी डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *