भूपेश कैबिनेट की बैठक 22 नवंबर को, स्कूल खोलने, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। करीब ढाई महीने बाद 22 नवंबर को होने जा रही होने जा रही भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में कोरोना काल में ढाई साल से बंद स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि पहले अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे, मगर कोरोना संक्रमण को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *