रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है, अब बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि 50% कम हो जाएगा,प्रतिवर्ष 12 महीने में उपयोग किए गए बिजली की खपत की गणना कर अक्टूबर में अतिरिक्त सुरक्षा नीति के अंतर की राशि ली जाती है। इसकी गणना प्रचलित टैरिफ की आधार पर की जाती है , पहले से जमा सुरक्षा निधि को घटाकर की जाती है जितनी राशि का अंतर होता है उतने अतिरिक्त सुरक्षा निधि की देयता बनती है ,उसे अक्टूबर माह की बिजली बिल में लिया जाता है ,इस प्रकार जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर चुके हैं,उनको अगले महीने की बिजली बिल में ऑटोमेटिक समायोजित कर लिया जाएगा,और जो अभी तक बिजली बिल वर्तमान महीने का जमा नहीं किए हैं,वह 50% कम करके बिजली बिल भुगतान कर सकते हैं।
आपको मालूम होगा कि करोना कॉल के कारण लोग घरों में रहे जिसके कारण बिजली की खपत अधिक हुआ है , 2 वर्ष एक साथ होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षा निधि अधिक हो रहा है इसलिए भूपेश बघेल ने 50% कटौती के साथ जमा करने की ऐलान किया है बिजली बिल में किसी प्रकार के सुधार करवाने की चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा , 50% राशि काम करके जमा कर सकते हैं। जो जमा कर चुके हैं वह अगले महीने की बिजली बिल में समायोजित कर लिया जाएगा इस प्रकार बिजली बिल में अब उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।