Alert-अब सामने आया Omicron का Stealth वर्जन, न वैक्सीन कारगर न किसी test-kit से पकड़ में आ रहा

नई दिल्ली। दुनियाभर में दहशत फैला चुका कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) तेजी से बढ़ रहा है। अब, बहुरूपिया कोरोना (Covid-19) के ओमीक्रोन का एक नया वर्जन भी दस्तक दे चुका है। अभी पुराने वर्जन की संक्रामकता वगैरह पर रिसर्च चल ही रहा था कि इस ओमीक्रोन के नए वर्जन ‘स्टील्थ’ (Stealth) ने भी भय कायम कर दिया। सबसे गंभीर बात यह कि नए वर्जन की पहचान कर पाने में सामान्य जांच किट असफल साबित हो रही है।

स्टील्थ यानी छुपा हुआ

दरअसल, वैज्ञानिकों ने ओमीक्रोन के नए वर्जन को स्टील्थ नाम दिया है। इसका मतलब-छुपा हुआ होता है। नए वर्जन की पहचान दुनिया के कई देशों में हो चुकी है लेकिन इसको सामान्य किट से डिटेक्ट नहीं किया जा पा रहा है।

केवल जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिए हो पा रही पहचान

ओमीक्रोन के नए वर्जन स्टील्थ के अभी तक ऑस्ट्रेलिया, यूके और डेनमार्क में कई केस पाए गए हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इसे कुछ हद तक पकड़ा जा सकता है।

वैक्सीन का भी असर कम

नए स्टील्थ वेरिएंट पर वैक्सीन का भी असर कम है। ऐसे में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर ही इससे दूरी बनाई जा सकती है। वैज्ञानिक सुझाव दे रहे हैं कि खुद को संक्रमित होने से बचाने का बेस्ट तरीका CAB यानी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *