रघु यादव की रिपोर्ट
मस्तूरी ;पशुधन विकास केंद्र मस्तूरी के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रियदर्शनी मेला का आयोजन रविवार को मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयराम नगर के श्री राम क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया था जिसमें विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों के बारे में जानकारी पशुधन विभाग के द्वारा दिया गया।
व क्षेत्र के किसान भाइयों को पशुधन विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं अंतर्गत चारा ,पशुओं की दवाइयां, सहित लाभार्थी किसानों को मुर्गी के बच्चे का वितरण किए गए।



उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर , जनपद सभापति ओमप्रकाश पैकरा, जनपद सदस्य देवी कुर्रे, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कमल अग्रवाल, उपसरपंच दया राठौर, कांग्रेसी नेता, अशोक सूर्यवंशी, लखन टंडन, रामेश्वर साहू, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।