भाटापारा-बलोदाबाजार सड़क मार्ग में ग्राम राजाधार मोड़ के पास स्कॉर्पियो वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए रोड किनारे पलट गया।
इस वाहन में सवार 7 लोगों में एक छात्रा की मृत्यु हो गई है। वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है एवं एक को सामान्य चोट आई है। वाहन सवार सभी लोग भाटापारा से लवन टीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम ज्योति ध्रुव निवासी भाटापारा बताया जा रहा है।