कोरबा/मुंगेली। श्याम मित्र मंडल कोरबा के सम्मानित सदस्य धीरज राकेचा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा राखेचा का 49 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन 23 जून सुबह हो गया है। वे अपने पीछे सुपुत्र शिखर राकेचा एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती हेमा राखेचा का मायका परिवार मुंगेली से पिता स्व. श्री श्याम सोलंकी चाचा नंदकिशोर(दल्लू),रमेश सोलंकी एवं भाई सुरेंद्र (विक्की) सोलंकी (जोधपुर) है।
अंतिम यात्रा 24.06.2026 बुधवार सुबह 9.00 बजे उनके निवास स्थान पटेल पारा कोरबा से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी।