बड़ी दुर्घटना: दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुस गई तेज रफ्तार वाहन,1 की मौत..5 की हालत गंभीर-video

दो दर्जन से अधिक घायल

जशपुर। जिले के पत्थल गाँव से आ रही है। दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना पत्थल गाँव के बाजार पारा में घटित हुई है। दुर्घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। पत्थलगाँव एसडीओपी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली चारपहिया का पुलिस पीछा कर रही है। दुर्घटना हुई कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लेकिन कितने लोगों की मौत हुई अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *