Breaking:रेलवे कॉलोनी के पास फांसी पर लटकी मिली व्यक्ति की लाश जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास फांसी पर लटकी व्यक्ति की लाश मिली, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, मृतक की पहचान तारबाहर निवासी भीम सिंह के रूप मेंं हुई है, जो अलग-अलग टेंट हाउस में कार्य करता था।

गुरुवार की सुबह 6:00 बजे रोज की तरह अपने घर से काम के लिए निकला था पुलिस के मुताबिक वह काम पर जाने के पहले वायरलेस कॉलोनी के हनुमान मंदिर की पूजा अर्चना करने आता था।

लेकिन गुरुवार को आज उसी मंदिर के सामने उसकी लाश फाँसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, तारबाहर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *