वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के मुंगेली नगर आगमन पर स्वागत की तैयारियां

मुंगेली। लंबे इंतजार के बाद क्षत्रिय समाज के अत्यंत गौरव का क्षण जिसमें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के मुंगेली नगर आगमन पर भव्य स्वागत के लिए व्यापक और ऐतिहासिक तैयारियां चल रही हैं।

संभवतः 4 अप्रैल को महाराणा प्रताप जी के प्रतिमा मुंगेली नगर पहुंचने की संभावना है जिसमें पड़ाव चौक में सर्व क्षत्रिय समाज एवं नगर वासी स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए है।

प्रतिमा आगमन उपरान्त शीघ्र ही एक भव्य समारोह आयोजित कर क्षत्रिय समाज द्वारा अनावरण कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के लिए कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली के अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह,पूर्व पार्षद श्री ठाकुर,जिला कांग्रेस सचिव रमेश राजपूत एवं पूरे सामाजिक बंधु सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *