रामगढ़ बूथ में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मुंगेली // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज रामगढ़ बूथ में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित पार्टी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।

हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों से संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विशेष बल दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *