बजरंगबली एंटरप्राइसेज में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद
रायपुर। जीएसटी चोरी की आशंका में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी राजधानी रायपुर के बजरंगबली एंटरप्राइसेज की नहरपारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। बजरंगबली एंटरप्राइसेज में
सेंट्रल जीएसटी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद हैंं
मिली जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई दस्तावेजों की जांच हो रही है। स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल से कई घंटों से पूछताछ जारी है। कारोबारी के लाखों के जीएसटी चोरी करने की आशंका है। छापेमारी में अभी कई खुलासे हो सकते हैं।