रायपुर क्राइम: देवपुरी पेट्रोल पंप के पास अनाज कारोबारी से 50 लाख रुपए की लूट,रॉड और डंडे से हमला, अस्पताल में भर्ती

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र 9 आरोपियों ने अनाज व्यापारी को रोक कर 50 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोकर पहले मार पीट की फिर एक्टिवा में रखे 50 लाख रुपए को लूटकर मौके से फरार हो गए।

माना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यापारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आए और उसका रास्ता रोक लिया।

इस दौरान एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *