रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से सोमवार को यात्री बसों का व्यवस्थित तरीक़े से संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ पंडरी स्थित बस स्टैंड में बसों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, इसके लिए एंट्री और एक्जिट पाइंट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं।
बता दें कि नए टर्मिनल से बसों की शुरू करने के लिए जिला पुलिस कल देर रात से ही शहर के तमाम एंट्री पाइंड में डटी हुई थी, पुलिस के अधिकारी और जवान खड़े होकर बाहर से आने वाली बसों को नए टर्मिनल की ओर डायवर्ट कर रहे हैं।
नए बस टर्मिनल के सुचारू संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने बीती रात फील्ड पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा था। बस ऑपरेटरों और यात्रियों के लिए बेहतर यातायात व सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ वहां मौजूद बस ऑपरेटरों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की थी।