Big breaking-राजस्थान में बड़ा उलटफेर: CM गहलोत ने स्वीकार किए तीनों मंत्रियों के इस्तीफे

देर शाम बैठक में लिए जा सकते हैं सभी मंत्रियों के इस्तीफे

नई दिल्ली। राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है, गहलोत ने तीन मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि कल यानी 21 नवंबर को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है और आज शाम सीएम गहलोत राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है। राज्यपाल कलराज मिश्र आज उत्तर प्रदेश से वापस लौट रहे हैं।

कल हुए सियासी घटनाक्रम में राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे और उन्होंने राजस्थान के तीन मंत्रियों शिक्षामंत्री गोबिन्द सिंह जोटासरा,स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्वमंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इन तीनों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है और कांग्रेस संगठन में काम करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

इधर, मुख्यमंत्री आवास पर अभी बैठक जारी है. यहां गहलोत, अजय माकन के साथ चर्चा कर रहे हैं, सीएम आवास पर पीसीसी अध्यक्ष भी मौजूद हैं।

बता दें कि दिवाली से पहले ही राज्य कांग्रेस में फेरबदल पर विचार हो रहा था लेकिन बाद में तय हुआ कि इसमें पूरी तरह से बदलाव किया जाएगा। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बदलाव किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *