दशमी को भव्य शोभायात्रा निकली…
बिलासपुर/मुंगेली।बाबा रामदेव का जन्मोत्सव (भादवी बीज) मुंगेली के रामदेव मंदिर में भादवा सुदी एकम से चंद्रदर्शन 12 सितंबर से 21 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। लगातार 10 दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 12.09.2026 को भादवा सुदी एकम चन्द्रर्शन जन्मोत्सव मे महाआरती के लाभार्थी हरीश चंद सोनी ने की बच्चों महिलाओं ने संगीत में भजन प्रस्तुत किया।
13 सितंबर 2026 भादवा सुदी दूज को बाबा की अभिषेक व आरती के लाभार्थी दुर्गा लाल गोयल परिवार द्वारा किया गया शाम को भाव भक्ति भजन गायक अमन सोनी द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति की गई, 14 सितंबर 2026 भव्य भक्ति – रामदेव बाबा महिला मंडल मुंगेली द्वारा बाबा के रस भरे गीतों की प्रस्तुत किया गया। 15 सितंबर 2026 को छोटे-छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस, भजन, एवं महिलाओं के द्वारा समूह नृत्य एवं राजस्थानी पोशाक के साथ रंग बिरंगी छटा बिखेरी गई, 16 सितंबर 2026 बाबा की अखण्ड फेरी सुबह 8ः45 बजे से रात्रि 8ः45 तक बाबा की अखंड फेरी बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग लोगों ने की गई। 17 सितंबर 26 भाव भक्ति कार्यक्रमों में महिलाओं बच्चों ने बाबा के भजन प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में बिलासपुर से आए हुए बाबा की भक्तों ने आनंद उठाया। 18 सितंबर को ही रात्रि 9 बजे से रामदेव मंदिर प्रांगण में भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि चोपड़ा रायपुर ने भजन भक्ति संगीत की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।भजन प्रवाहक प्रसन्न-अमन द्वारा प्रस्तुत किया गया।19 सितंबर 2026 संगीतमय सुंदर कांड पाठ राम रसिया मानस मंडल केअमन सोनी द्वारा किया गया।
20 सितंबर 2026 बाबा की अखण्ड फेरी सुबह 5 बजे से मंदिर परिसर से नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी तथा संध्या 4ः00 बजे से आनंद मेला का आयोजन किया गया जा रहा है तत्पश्चात 7ः00 रामदेव बाबा मंदिर में छप्पन भोग चढ़ाया जाएगा। भादो मेला कार्यक्रम का आकर्षण प्रतिदिन ड्रा में तीन भाग्यशाली विजेता बनाया जाता है जिसको लेकर बच्चों को महिलाओं में खास उत्साह देखा गया है।
बाक्स में
आज 21 सितंबर सोमवार भादो सुदी दशम को सुबह बाबा रामदेव मंदिर में ध्वजारोहण, महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा सुबह 10 बजे से नगर के प्रमुख मार्ग पुराना बस स्टैंड, बालानी चौंक,गोल बाजार,सदर बाजार से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। दोपहर प्रसादी ग्रहण की गई। रात्रि 7 बजे महाआरती व रात्रि 9 बजे से रामदेव मंदिर प्रांगण में भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा द्वारा भजन भक्ति संगीत की प्रस्तुति किया गया।

श्री रामदेव सेवा समिति की ओर से दस दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा के भक्त दुर्गालाल गोयल, प्रेमचंद लुनिया, जगदीश पारख, रवि पुराणिक, चंपालाल सुथार, कन्हैयालाल कोटडिया, अशोक सोनी, बद्रीलाल सोलंकी, नरेंद्र खत्री, बसंत शर्मा की मार्गदर्शन में समिति के सदस्य दिनेश गोयल, गिरीश सुथार, अमन सोनी, विनोद शर्मा, तुषार खत्री, सुनील जोशी, ललित शर्मा, राकेश जोशी, जालम सिंह राजपुरोहित, हरीश सोनी, यशपाल जोशी, देवेश शर्मा, लोकेश गोयल, अमित तिवर, धीरज सोलंकी, प्रदीप सोलंकी,संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख, नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी, मोहित सोलंकी, राजकुमार सोनी, रमेश सोलंकी, श्रेयांश बेद, संदीप चोपड़ा, कमल सोनी एवं बाबा महिला मंडल भी तैयारी जुटी हुई है।