रेप…शादी या ब्लैकमेलिंग, आडियो जारी कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश

आडियो में की गई छेड़खानी

बिलासपुर/मुंगेली। परिवार वालों की सहमति से शादी करने को तैयार युवती ने अपने मंगेतर पर रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी। सगाई के बाद युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। इस मामले में युवती बार थाने में शिकायत दर्ज करा कर युवक पर उससे शादी करने का दबाव बना रही है। ताकि पुलिस का डर दिखाकर वो युवक को शादी के लिए राजी कर सके।

आरोपी युवक एकलव्य साहू छत्तीसगढ़ शस्त्र बल में सेकेंड सकरी बटालियन सुकमा में पदस्थ है। युवती द्वारा बार बार अलग अलग बयान देकर कर पुलिस के जरिए युवक पर दबाव बनाने पर टीआई मुंगेली ने दोनों पक्षों के परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष राजी नहीं हैं। इस मामले में अब पुलिस पर दबाव बनाने के लिए युवती ने मीडिया में एक आडियो जारी किया है।

जानें पूरा मामला

पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ माह पहले एकलव्य साहू से उसकी शादी की बात चल रही थी। सामाजिक रीति रीवाज से सगाई का कार्यक्रम भी हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और शादी से पहले ही एकलव्य साहू ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। अब वो शादी करने से मना कर रहा है।

जानें क्या है आडियो में

आडियो में युवती ने मुंगेली टीआई संजीव ठाकुर ये शिकायत करती नजर आती है कि सर आपके सामने वो बोला था मैं तुमसे शादी करने की बात लिखकर देता हूं अब वो इंकार कर रहा है। जिसके बाद टीआई ये कहते नजर आते हैं कि पहले ये तय कर लो कि तुम क्या करना चाहती हो, अगर एफआईआर दर्ज कराना है तो अपने भाई और परिवार के साथ थाने में आकर रिपोर्ट करा दो…थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी…साथ टीआई ये कहते नजर आते है कि अगर आपस में सुलह करना चाहते हो ये दोनों पक्षों के लिए अच्छा होगा, जबरन दबाव में की गई शादी से टिकाउ नहीं रह जाती।
जिसके बाद संजीव ठाकुर ये कहते नजर आ रहे हैं कि “केस करने से कुछ हासिल नहीं होगा। जिसके बाद टीआई ने युवती को रेप के मामले में पुलिस एफआईआर में पूरी की जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी देते नजर आते हैं।

आडियो में की गई छेड़खानी

इस मामले में मुंगेली टीआई संजीव ठाकुर का कहना है कि मीडिया में युवती ने जिस बातचीत का आडियो जारी किया है उसमें कांटछांट की गई है। जो वीडियो जारी किया गया है उससे पहले भी युवती कई बार आरोपी की शिकायत लेकर थाने में आ चुकी है। हर बार वो अलग अलग बयान जारी कर युवक शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश करती है। युवती कभी युवक पर उससे उधार में लिए पैसे वापस कराने में पुलिस की मदद मांगती है तो कभी उस पर शादी के लिए राजी होने के लिए लिखकर देने की बात कहती है। जारी आडियो में जिस पैसे के लेनदेन की बात कही गई है वो उसी उधार वाले पैसे की बात है जो युवती द्वारा युवक को देना बताया जाता रहा है। युवती का कहना है कि पुलिस उसके द्वारा युवक को दिए उधार की रकम वापस करा दें। आडियो में कांटछांट कर उधारी वाली बात को हटा दिया गया है। ये पूरा आडियो पुलिस को बदनाम करने की साजिश से किया गया है। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि युवती उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अभी पूरा मामला जांच में है। देखने वाली बात युवती वाकई आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कराती है या उसका कोई और इरादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *