रतनपुर फरार बाउंसर हुए गिरफ्तार पुलिस टीम पर किए थे हमला

संतोष सोनी चिट्टू

बिलासपुर: रॉयल हरियाणा बाउंसर के संचालक विकास शर्मा पिता राजवीर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बागोत थाना कनेना जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा चुचहियापारा हॉटल साई के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर 02- हिमांशु चौधरी पिता रविंद्र कुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी निवाडी रोड मोदी नगर थाना मोदी नगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. हालमुकाम उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर को एंटी क्राइम एवं सायबर युनिट बिलासपुर एवं थाना रतनपुर के पुलिस के द्वारा दिनांक 13.05.2022 को रेड कर पकड़ा गया है।

विदित हो की घटना के उपरांत पुलिस को तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली थी अन्य आरोपी फरार हो गये थे घटना के तत्काल बाद पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए वरिष्ट अधिकारी को निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी विकास शर्मा रॉयल हरियाणा बाउंसर नामक एजेंसी चलाता है जिसमें हरियाणा के लोग आकर विभिन्न स्थानों पर बाउसर और गुडा गर्दी का कार्य करते हैं। अन्य कई मामलों में विकास शर्मा के संलिप्पता की जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *