Breaking-लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार व यूरिन में संक्रमण के कारण एम्स में भर्ती किया गया है। इसके अलावा उन्हें किडनी की भी पहले से परेशानी है।

एम्स के अनुसार वह दोपहर करीब ढाई बजे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद उनकी कई जांचें कराई गई हैं। इसके पहले भी दिल व किडनी की बीमारी के कारण लालू को एम्स में भर्ती किया गया था। उस वक्त वह लंबे समय तक एम्स में भर्ती रहे थे।

बता दें कि लालू दो दिन पहले ही बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट में पेशी के लिए पटना आए थे। गुरुवार को अस्वस्थ होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *