सब इंस्पेक्टर पुहुप राम साहू का हृदयाघात से निधन, पुलिस परिवार में शोक की लहर..जनवरी में तय किये थे बेटी की शादी

अंतिम संस्कार मुंगेली जिले के ग्राम लिम्हा में किया जाएगा

कोरबा/कटघोरा। पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाले एस आई पुहुप राम साहू जो कि वर्तमान में कटघोरा थाने में पदस्थ थे।उनका आज तड़के ह्रदयघात से निधन हो गया है।परिजनों की माने तो शनिवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत को लेकर उन्हें कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के विभागीय अस्पताल लाया गया था । जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उनके मौत की पुष्टि की।
वही इस दुखद घटना के आम होते ही पूरे पुलिस महकमे व स्नेहीजनों के मध्य शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस विभाग के अधिकारियों में बेहद शांतिप्रिय व क़ानून के जानकार पुहुप राम के आकस्मिक निधन से कटघोरा में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2022 में इनकी बेटी की शादी तय हुई थी जिसकी तैयारी में लगे हुए थे,इस हृदयविदारक घटना ने खुशी के पलों पर ग्रहण लगा दिया। एस आई साहू अपने परिवार में सबसे सुलझे हुए व्यक्ति थे पुलिस विभाग में भी इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *