शहीद वीर नारायण सिंह को भाजपा ने किया याद

पंडरिया।भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहीदी दिवस पर पंडरिया मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्रों में शहीद वीर नारायण सिंह जी का शहीद दिवस पर उन्हें नमन किया गया पंडरिया मंडल के ग्राम मझौली में शहीद वीर नारायण सिंह जी का श्रद्धा सुमन नमन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चंद कुमार सोनी जी व् भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे एवं मझौली शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्ष सचिव व यूवा कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें श्री चंद कुमार सोनी जी ने संबोधित करते हुए बताया कि वीर नारायण सिंह जी छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे। १८५७ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के समय उन्होने जेल से भागकर अंग्रेजों से लोहा लिया था जिसमें वे गिरफ्तार कर लिए गए थे। १० दिसम्बर १८५८ को उन्हें रायपुर के “जय स्तम्भ चौक” पर फाँसी दे दी गयी। कार्यक्रम में पवन कुम्भकार जी, शिवचरित ठाकुर , रामेश्वर साहू, हरी साहू , रामप्रसाद चंद्रवशी, चंद्रप्रकाश तिवारी,रामु तिवारी , बाला राम निषाद ,प्रह्लाद चन्द्रवँशी ,सतीश यादव , शत्रुहन सिंह डालचंद साहू, दीपक यादव रामकृष्ण चंदवंशी, विमल सोनवानी,प्रदीप चंद्रवंशी महेंद्र यादव,व शक्ति केंद्र के समस्त कार्यर्कर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *