मस्तुरी:सांदीपनी एकेडमी पेण्ड्री (मस्तूरी) नर्सिंग कॉलेज की छात्रा आकांशा गुप्ता(बदला हुआ नाम) परीक्षा फीस शांता फाउंडेशन द्वारा भरी गई ताकि छात्रा आर्थिक कमजोरी की वजह से पढ़ाई और कैरियर से वंचित ना हो।
शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाज सेवी नीरज गेमनानी ने बताया कि हमारी संस्था सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नीति का पालन किया।सीमित संसाधनों को देखते हुए हमने पहले जरूरतमंद बच्चों के स्कूल/कॉलेज की फीस चुकाने का फैसला किया था जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।
सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की गई, जिनमें सम्बंधित बालिका जो वाकई परेशानी में थी और उनके लिए फीस न चुका पाने के चलते आगे की पढ़ाई जारी रखना संभव नहीं था कहा जाय तो परीक्षा में बैठने में वंचित हो रही थी। हमारी संस्था शांता फाउंडेशन को मार्गदर्शन कराने वाले बंगाल ड्रग हाउस के सौजन्य से शांता फाउंडेशन ने फीस की भरपाई कराई।
आगे शांता फाउंडेशन संस्था ऐसे इन जैसे जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है।उपरोक्त शिक्षा सेवा कार्य मे समाजसेवी नीरज गेमनानी, नेहा तिवारी,रुपाली पांडेय एवं प्रिया गुप्ता उपस्थित रहीं।