घर से गायब होने पर परिजनों ने जताई बेचे जाने की आशंका
मुंगेली। आज के बदलते परिवेश में जिंदगी के हर हिस्से में सोशल मीडिया का दखल तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्यार के संबंधों में भी सोशल मीडिया ने अपनी घुसपैठ कर ली है। देखा यह भी गया है कि कई बार सोशल मीडिया की वजह से बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अपराध के मामले भी इस सोशल साइट्स से बढ़ते जा रहे हैं।
सोशल मीडिया के जमाने मे किसी कुंवारी कन्या को फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कब दिल्लगी हो जाय या फिर ये कहे कि कब कोई बड़ा अपराध घटित हो जाय कुछ भी कहना मुश्किल है। मुंगेली शहर में वैसे सोशल साइट्स के माध्यम से चैटिंग,दोस्ती,प्यार की घटनायें पहले भी बहुत हुई मगर अभी शहर के भीतर एक कालोनी से एक लड़की के अचानक गायब होने के बाद इस घटना पर एक नया ट्विस्ट ये भी सुनने मिल रहा है कि सोशल साइट्स में लड़की को पंजाब के एक लड़के से दिल्लगी हो गई उसके बाद मुंगेली के एक लड़के के मदद से या तो दोनों हमसफ़र बनने कामयाब हो गए या फिर लड़की के परिजनों द्वारा सौदेबाजी से बेच दिए जाने का भी संदेह जताया जा रहा है बहरहाल मामला चूंकि संवेदनशील होने के कारण मीडिया हाइलाइट्स नही हुआ है मगर सूत्रों के हवाले से शहर के एक कालोनी से एक लड़की के गायब होने की पक्की खबर आ रही है।
हालांकि मामला जिस लिहाज से पुलिस के पास पहुंचा है उसमें सोशल साइट्स से प्यार होने और उसके बाद शादी करने की बात आ रही है मगर चर्चा में यह भी सुना जा रहा है कि कोई स्थानीय युवक के हवाले से यह सिलसिला बढ़ाने की प्रवृत्ति बढ़ाई गई बाद में उस प्रेम खुमारी में आ जाने के बाद उसके सौदेबाजी से बेच दिए जाने का संदेह जताया जा रहा है। बहरहाल पूरे मामले में पुलिस यदि सायबर सेल की मदद से इनसाइड स्टोरी जान कार्यवाही करें तो और भी बड़ी घटनाओं का खुलासा हो सकता है मगर मामले को कितना गम्भीर मान पुलिस कार्यवाही में जुटती है यह एक गंभीर विषय है।
*File pics.source@google