विश्वाधारंम सौम्य एक नई उड़ान की संस्थापिका सौम्य रंजीता को सामाजिक कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

बिलासपुर:समाज सेवा में बेहतर योगदान के लिए ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित बिलासपुर निधि सम्मान 2022 दिवस के आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर राम शरण यादव जी द्वारा रंजीता दास को समाज सेवा के क्षेत्रों में अनेक कार्यो को करने के लिए सम्मानित किया गया।


विश्वाधारंम सौम्य एक नई उड़ान की संस्थापिका रंजीता के द्वारा सामाजिक कार्यो के प्रति जागरूकता और बच्चों में अच्छा स्पर्श,बुरे स्पर्श की जानकारी देना,नशामुक्ति, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में आत्मरक्षा के गुण सीखना,मासिकधर्म मिथ्या समस्या समाधान के प्रति जागरूक करना , भिक्षा मांगने वाले एवं कबाड़ी बीनने वालो बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार द्वारा मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करने के लिए महापौर राम शरण यादव जी के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *