दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया सीरीज पर किया कब्जा

दक्षिण अफ्रीका:Paarl के Boland Park में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया।इसके साथ ही मेज़बान टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ को अपने नाम भी कर लिया।भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में छह विकेट पर 287 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 11 गेंद पहले ही सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक और जानेमन मलान डिकॉक ने 66 गेंदों में 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। वहीं मलान ने 108 गेदों में 91 रनों की पारी खेली।मलान के बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *