हिरणों की जान की आफत बनी आवारा कुत्ते

बाड़मेर:जिले के ग्रामीण इलाकों में बढ़े आवारे कुत्ते हर रोज 1 हिरण को बना रहे शिकार, वन विभाग बोला खेतों की तारबंदी व खेतों की बाड में फंस जाते हैं हिरण

बाड़मेर जिले के कल्याणपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिले में आए दिन आवारा कुत्ता हिरण को शिकार बना रहे हैं बीते 4-5 महीने में 6-7 हिरणों को शिकार बना चुके हैं मंगलवार के रात 10:00 बजे जास्ती के जूना खेड़ा में एक हिरण को शिकार बना लिया तथा सुबह के समय वाडियों की ढाणी में भी एक हिरण के बच्चे को भी शिकार बना लिया ग्रामीण इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ना दूसरी तरफ खेतों के चारों तरफ तारबंदी करने से हिरण इन तारों में फंस जाते हैं और कुत्ते आराम से उसको शिकार बना देते हैं।

जास्ती से सुरजाराम भाखर व वाड़ियों की ढाणी से हनुमान डूडी द्वारा हिरणों को बचाया गया इसके बाद विधानसभा क्षेत्र पचपदरा से युवा नेता व कल्याणपुर से रालोपा के उपाध्यक्ष जीवन राम भाखर द्वारा वन विभाग टीम को सूचित करके बुलाया गया तथा उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए जोधपुर भेजा गया जिसमें उपस्थित पुखराज सारण, अशोक भाखर, महेंद्र मुंडन, प्रकाश मुंडन, प्रेम मुंडन, सुरेश जीनगर, पोकर राम तेतरवाल, तेजाराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *