विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने सौंपा कुलपति को ज्ञापन

बिलासपुर: आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय युटीडी के पांचों प्रमुख विभागों के छात्र प्रतिनिधियों के द्वारा बस, कैंटिन व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कुलपति महोदय को 300 से अधिक छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर सहित ज्ञापन दिया।


विदित हो कि अटल विश्वविद्यालय अब कोनी स्थित नवनिर्मित भवन में संचालित हो रहा है और शहर से दुरी ज्यादा होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है जिसको देखते हुए बस चलाने की मांग छात्र-छात्राओं ने रखी, इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन चालू करने और वाटर प्यूरीफायर पर्याप्त संख्या में लगाने की बात छात्रों ने रखी।

छात्र प्रतिनिधि सुरज सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे द्वारा 3 सूत्रीय मांगे कुलपति महोदय के समक्ष रखी जिनमें उनका भी रवैया सकारात्मक और छात्र हित में है हमें अपेक्षा है कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण होगा। कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेई ने भी जल्द विश्वविद्यालय और शासन स्तर पर मांगों पर विमर्श व पत्राचार करने पश्चात छात्रों को अवगत कराने की बात कही।


इस दौरान विशेष रूप से सुरज सिंह, राहुल तिवारी, अखिल शर्मा, विकास चंद्रा, विवेक साहु, पंकज साहू, हर्षित पटेल, नीरज यादव, स्वप्निल पांडेय, यश अवस्थी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *