2019 बैच के IAS अफसर अमित कुमार का जन्म छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुआ
रायपुर/मुंगेली(गोपी नारवानी)। छत्तीसगढ़ को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का एक नया अफसर मिल गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2019 बैच के तमिलनाडू कैडर के अमित कुमार को छत्तीसगढ़ कैडर में स्थानांतरित किया है। अब उन्हें मुंगेली का अनुविभागीय अधिकारी (SDM) बनाकर भेजा जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ में जॉइनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग होगी।
दरअसल पिछले महीने केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का कैडर स्थानांतरण किया था। इसमें अमित कुमार का नाम भी शामिल था। तमिलनाडू के तिरुवन्नामलाई और विरुदाचलम कुडाल्लोर जिले में असिस्टेंट कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके अमित कुमार ने छत्तीसगढ़ में जॉइनिंग दे दी है। मूल रूप से बिहार के अमित कुमार इंडियन इंस्टीस्च्यूट ऑफ माइंस, धनबाद से पासआउट हैं। प्रशिक्षित जिओलॉजीस्ट हैं। छत्तीसगढ़ कैडर में अभी तक 163 IAS अधिकारी थे। अमित कुमार के आने से यह संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
20 सालों में मुंगेली अनुविभाग में आईएएस की हुई तीसरी पदस्थापना
बता दें आईएएस सेलेक्शन के बाद जॉइनिंग और परिवीक्षा अवधि के लिए जिले के मुंगेली अनुविभाग में आने वाले अमित कुमार तीसरे आईएएस होंगे। इसके पूर्व 2004 में रोहित यादव एवं 2006 में संगीता पी ने एसडीएम के रूप में काम कर चुके हैं अब जिला बनने के बाद अमित कुमार पहले आईएएस है जिनको मुंगेली एसडीएम की जवाबदेही राज्य सरकार ने दी है।
देखें IAS अमित कुमार का इंटरव्यू….
