अवैध रूप से 50 कट्टी धान परिवहन करने वाले वाहन को तहसीलदार वैष्णो ने किया जप्त

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी : क्षेत्र में इन दिनों धान की कालाबाजारी बड़ी जोरों से चल रही है।छोटे-छोटे धान खरीदी के कार्य कर रहे कोचियों के द्वारा एक जिले से दूसरे जिलों के साथ-साथ एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में भी अवैध रूप से धान खरीदी कर मोटी रकम कमाने के चक्कर में सेवा सहकारी समितियों में बेधड़क होकर अवैध धान की खरीदी बिक्री जोरों से कर रहे हैं। इसी तारतम्य में। अवैध धान खरीदी कर परिवहन करते हुए मामले की सूचना मस्तूरी तहसीलदार को फोन के माध्यम से सूचना मिला जिस को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अवैध धान की परिवहन करते हूऐ चालक को तहसीलदार अतुल वैष्णव ने पकड़ा । पूछताछ करने पर चालक का नाम लव कुमार के नाम से ज्ञात हुआ। जिससे मस्तूरी तहसीलदार के द्वारा धान सम्बंधित दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया ।वहीं वाहन चालक उल्टी-सीधी बेबुनियाद बातों से जांच कर रहे अधिकारी को गुमराह करने लगा, जिससे वाहन क्रमांक CG10AZ8170 पिकअप पौंसरा की ओर से मस्तूरी की ओर आ रही गाड़ी को मस्तूरी तहसीलदार अतुल वैष्णव ने के शिकायत के आधार पर धान कीअवैध परिवहन करने वाले पिकअप जिसमें 50 कट्टी धान भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा उस पर तत्काल मौके पर पहुच कर पंचनाम तैयार कर कार्यवाही की गई जिसके बाद जप्त वाहन को मस्तूरी थाने के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *