छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सारंगढ़ निवासी मनोज कुमार सतनामी के रूप में हुई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सारंगढ़ में आरोपी के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

सिविल लाइन CSP रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी को राम मंदिर क्षेत्र के आसपास कई बार देखा गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

अब तक मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *