पथरिया:- पथरिया ब्लॉक मुख्यालय अंर्तगत सब स्टेशन से लेकर अटल चौक तक के पीडब्लूडी रोड का हालात पूरी तरह से खस्ता नजर आ रहा है! जिसको लेकर बुधवार को नगर के युवाओं सड़क निर्माण करवाने ज्ञापन सौंपा गया है! मामला यह कि पिछले 5-6 वर्षो से सड़क की यही हालत है और जब विरोध होता है।
तो विभाग द्वारा छोटे-मोटे गड्डो को भर दिया जाता है और फिर बाद में जस का तस हो जाता है! जिससे नगर पंचायत पथरिया के निवासियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्रभर से अपने निजी व सरकारी कार्यो के लिए आये हुए नागरिक भी परेशान नजर आते है और दबे आवाज़ में नेता, अधिकारियों को कोसते रहते है

धूल-धक्कड़ से परेशान आम नागरिक, और एक्सीडेंट होने की संभावना- योगानंद साहू
इस रोड़ के बारे में युवा व्यापारी और नगरवासी योगानंद साहू ने बताया कि आये दिन इस सड़क में लोग गिरते-पड़ते रहते है, अपने जान जोखिम में डालकर क्षेत्रवासी अपना काम करवाने यहाँ से गुजरते है! गड्डो,दरारे, गिट्टी से मोटर साइकिल सिलिप हो जाते है।
जिससे जान का डर बना रहता है, बाइक, कार, बसें, और पैदल लोग इसी रॉड से चल रहे है, जिससे उड़ते धूल के कारण सड़क के दोनों ओर खुले दुकानें धूल से भर जाती है, वार्डवासियों के घरों तक में धूलो का गुबार छूट जाता है जिससे एयर पॉल्यूशन हो रहा है, हमने डेढ़ साल पहले प्रशासन को एक ज्ञापन देकर इसे बनाने का मांग कर चुके है लेकिन अभी तक रिस्पांस नही आ पाया है, अपने इस बार फिर ज्ञापन सौंपे है इस बार अगर सड़क नही बनाता है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा!
ब्लॉक मुख्यालय के सभी कार्यालय इसी रोड़ में फिर भी शासन- प्रशासन कर रहा अनदेखा:-
जर्जर सड़क से लोग तो परेशान है कि लेकिन सोचने वाली बात है कि ब्लॉक मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालय इसी सड़क पर स्थित है, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, पोस्ट ऑफिस, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप पंजीयक कार्यालय,कृषि ऑफिस सही अन्य सभी कार्यालय है और क्षेत्रभर के लोगो का काम यही होता है, जहाँ के अधिकारी-कर्मचारी यहाँ से आते जाते है लेकिन फिर भी उदासीन रवैया समझ से परे है, क्षेत्र के बड़े-बड़े नेता और जनप्रतिनिधियों का भी यही से आवागमन होता है लेकिन अभी तक सड़क बनवाने के लिए सक्रिय नजर नही आये है!
परेशान होकर युवाओँ और वार्डवासियों ने सौपा ज्ञापन:-
इन सभी समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 13,11,10, 09 के आम नागरिकों और युवाओं ने पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया है! ज्ञापन सौंपने वालो में नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता योगानंद साहू के नेतृत्व में सौपा गया वही प्रवीण वर्मा, मुकेश बघेल, सुरेंद्र सांडे, राजा कर्माकर, आदित्य बघेल, राहुल बघेल, नीलेश निर्मलकर, कुलदीप टण्डन, दीपक कुमार, विनय दिवाकर, आशीष दिवाकर, अक्षय खांडे, धनंजय भार्गव एवं समस्त नगरवासियों की उपस्थिति रही!
क्या कहते है अधिकारी:-
यह बहुप्रतीक्षित मांगे है, बहुत जल्द इसके निर्माण कार्य होंगे, मैंने लोक निर्माण विभाग से बाते की है, सेन्सन भी हो चुके है, मांगो को लेकर मैं पत्र लिख कर उनको अवगत करा रही हु!
-रेखा चंद्रा, पथरिया एसडीएम