Breaking:चाकू से ताबड़तोड़ वार कर, नाबालिग को उतारा मौत के घाट….तालापारा स्थित समता कॉलोनी गार्डन की घटना

बिलासपुर:पूर्व में हुए विवाद को लेकर नाबालिग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया है तो वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है,मामलां सिविल लाइन थानां क्षेत्र का है।

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर थानां सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा निवासी नवीन महादेवा पिता संतोष महादेव 17 साल को आज दोपहर तकरीबन 3 से 4 बजे के मध्य थानां क्षेत्रान्तर्गत समता कॉलोनी गार्डन के समीप चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया तो वही उसका साथी उसके साथी उदय चक्रव्रती पिता कामेश्वर चक्रव्रती 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।

बहरहाल जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *